Monday, 9 October 2017

खेत एक फसले पास और इनकम जबरदस्त

मध्य प्रदेश के शाजापुर के पिपलिया गांव में एक किसान ने वो किया जिसके बारे में अक्सर लोग सिर्फ सुना ही करते हैं। अगर किसी ने देखा भी तो करने के बारे में सिर्फ विचार करके ही छोड़ देते हैं।

लेकिन पिपलिया गांव के किसान बद्री प्रसाद ने एक शानदार एक्सपेरीमेंट किया और अब कर रहे हैं मोटी कमाई। दरअसल, बद्री प्रसाद ने अपने 10 बीघा खेत में एक दो नहीं बल्कि 5 फसलें एक साथ कर रखी हैं। गुलाब, अनार, मक्का, सोयाबीन, नासिक प्याज को एक ही खेत में लगाकर वो लाखों रूपए महीने कमाते हैं।

किसानख़बर ने पिछले दिनों एक इंजीनियर की खबर पोस्ट की थी जिसने अपने 6 एकड़ खेत को 4 अलग अलग फसलों में बांटकर 15 लाख रूपए सालाना की कमाई का इंतजाम किया। यानी एक एकड़ में एक फसल की तो 2 एकड़ में कुछ और। लेकिन बद्री प्रसाद ने एक ही जमीन पर एक साथ 5 फसलें की हैं।

 

कैसे करते हैं एक ही खेत में 5 फसलें

 
बद्री प्रसाद के पास कुल 10 बीघा खेत हैं। जिसमें उसने करीब 18 महीने पहले गुलाब की खेती की शुरूआत की। बद्री ने हैदराबादी गुलाब के 1400 पौधे लगाएं। इस खेत पर उसने बीच बीच में क्यारियां बनाकर अनार के पौधे भी लगा दिए। साथ में मक्का, सोयाबीन और नासिक प्याज की फसल भी लगा दी।

इन फसलों के लिए बद्री ने ड्रिप एर्रिगेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया, जिससे सभी फसलों को जरूरत के हिसाब से पूरा पानी मिला। गुलाब के पौधे लगाने के 6 महीने के अंदर ही इनमें से फूल आना शुरु हो गए, जिनसे रोजाना 1 हजार रूपए की कमाई होने लगी यानी साल की 3 लाख 60 हजार रूपए की। बद्री के फूलों की डिमांड गुजारत में खूब है।

बद्री ने इसी 10 बीघा खेत पर फूलों की कमाई के अलावा 10 क्विंटल सोयाबीन, 10 क्विंटल मक्का, 600 क्विंटल नासिक प्याज की पैदावार से 7 लाख रूपए कमाए। यानी कुल कमाई 10 लाख 60 हजार रूपए हो गए। अनार होने वाली कमाई अलग है।

No comments:

Post a Comment