Monday, 9 October 2017

फसलों के प्रकार (Types of Crops)

फसलों के प्रकार (Types of Crops)

बोये और काटे जाने के समय के अनुसार फसलों को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया है – खरीफ फसल (Kharif Crops), रबी फसल (Rabi Crops) और जायद फसल (Jayad Crops)।

खरीफ फसल (Kharif Crops) – जुलाई माह में बोयी जाने वाली तथा अक्टूबर महीने में काटी जाने वाली फसलें खरीफ फसल (Kharif Crops) कहलाती हैं। इसके अन्तर्गत धान, मक्का, ज्वार, बाजरा, मूंग, उड़द, ग्वार गन्ना, कपास, तिल, मूँगफली आदि फसलें आती हैं।


रबी फसल (Rabi Crops) – रबी फसल (Rabi Crops) अक्टूबर माह में बोयी और अप्रैल माह के आरम्भ में काटी जाती हैं। इसके अन्तर्गत गेहूँ, चना, चना, सरसों, मटर, तिल आदि फसलें आती हैं।

जायद फसल (Jayad Crops) – मार्च से जून के बीच ली जाने वाली फसलें, जैसे कि ककड़ी, तरबूज, खरबूज, सब्जियाँ आदि जायद फसल (Jayad Crops) कहलाती हैं।

No comments:

Post a Comment